फूड सेफ्टी और स्टैण्डर्ड (फूड बिजनेस का लाइसेंसिंग और रजिस्ट्रेशन) रेगुलेशन 2011 के अनुसार, फूड बिजनेस ऑपरेटर के लिए फीस स्ट्रक्चर के संबंध में कुछ दिशा निर्देश तय किए गए थे, जो क) पंजीकरण और ख) लाइसेंस की सीमाओं के अंतर्गत आते हैं। वे फूड बिजनेस ऑपरेटर जो लाइसेंस की सीमा के अंतर्गत आते हैं, उन्हें राज्य और केंद्रीय लाइसेंस दो और श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
लाइसेंसिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए फीस स्ट्रक्चर निम्न है:
रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क (सभी जो पंजीकरण के मापदंड के तहत आते हैं) – रु. 100
केंद्रीय लाइसेंस के लिए शुल्क (जो कि केंद्रीय लाइसेंस के लिए पात्र हैं) – रु. 7500
राज्य लाइसेंस प्राधिकरण द्वारा जारी लाइसेंस के लिए शुल्क
निर्माता/मिलर के लिए | |
प्रति दिन 1 मीट्रिक टन से अधिक या 10001 से 50000 एलपीडी दूध का उत्पादन या 501 से 2500 मीट्रिक टन दूध प्रति वर्ष का उत्पादन | रु. 5000 |
1 मीट्रिक टन से कम का उत्पादन या 501 से 10000 एलपीडी दूध या 2.5 मीट्रिक टन से 500 मीट्रिक टन से अधिक दूध सोलिड्स का प्रति वर्ष उत्पादन | रु. 3000 |
राज्य लाइसेंस प्राधिकरण द्वारा जारी लाइसेंस के लिए शुल्क
होटल (3 स्टार और 4 स्टार) | रु. 5000 |
रेस्टोरेंट | रु. 2000 |
बोर्डिंग हाउस | रु. 2000 |
क्लब | रु. 2000 |
कैंटीन | रु. 2000 |
केटरर | रु. 2000 |
बैंक्वेट हॉल | रु. 2000 |
डब्बा वाला जैसे फूड वेंडर | रु. 2000 |
अन्य | रु. 2000 |
फ़ूड ऑपरेटर द्वारा एक बार दिया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं होगा।
एक फूड बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस के नवीनीकरण के समय पर अधिकतम 5 वर्षों के लिए आवेदन कर सकता है।
फूड बिजनेस ऑपरेटर लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के खोने पर, फटने पर, नष्ट होने पर ड्युप्लिकेट कॉपी के लिए आवेदन कर सकता है। एफबीओ लागू लाइसेंस फीस की दस प्रतिशत फीस तक लाइसेंस की वैध अवधि के अंतर्गत ड्युप्लिकेट कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Ankit Srivastava says
Sir journal store ke liye kitne ka licence banega
FSH Team says
You can go through the following url for information – https://foodlicensing.fssai.gov.in/index.aspx